गला दबाकर बेटे ने की सौतेली मां की हत्या

एक युवक ने अपने सौतेली मां को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया

महराजगंज: ठूठीबारी थानाक्षेत्र के डिगही गांव में शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने अपने सौतेली मां को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह सीधे थाने पहुंचा और मां की हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। यह बात सुनकर पुलिस के कान खड़े हो गए। आरोपित को हिरासत में लेने के बाद पुलिस सीधे गांव में पहुंची। जब जाकर गांववालों को घटना की जानकारी हुई। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला घटनास्थल का निरीक्षक किया। परिजनों से बात कर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।

डिगही गांव निवासी राजेंद्र की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने रंभा देवी से शादी की थी। सुनील अपनी सौतेली मां रंभा देवी को पसंद नहीं करता था। संपत्ति को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होने लगा। जिसके कारण राजेंद्र अपनी पत्नी रंभा को लेकर बेटी के घर पर रहने लगा। शुक्रवार को रंभा देवी डिगही पहुंचकर राशन की व्यवस्था करने में जुटी थी। इसी दौरान बेटे सुनील से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि सुनील ने गला घोटकर अपनी सौतेली मां को मार दिया। हत्या की भनक किसी को नहीं लग पाई। पुलिस जब गांव में पहुंची तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। शव घर के पीछे हैंडपंप के पास से बरामद हुआ। बगल में धारदार हथियार पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि आरोपित बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hot this week

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...

पुलिया निर्माण के बीच बड़ी पहल, वैकल्पिक रास्ते ने खत्म की ग्रामीणों की परेशानी

महराजगंज। चिऊरहां-बागापार मार्ग पर लंबे समय से बनी आवागमन...

परतावल के स्कूलों में वार्षिकोत्सव की धूम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

महराजगंज : परतावल ब्लॉक क्षेत्र के स्वर्गीय शिवपूजन दास...

परतावल में अंश अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ

महराजगंज - नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15...

श्यामदेउरवा थाने के नवनिर्मित मुख्य द्वार का एसपी ने किया उद्घाटन

महराजगंज - पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा का...

Topics

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...

पुलिया निर्माण के बीच बड़ी पहल, वैकल्पिक रास्ते ने खत्म की ग्रामीणों की परेशानी

महराजगंज। चिऊरहां-बागापार मार्ग पर लंबे समय से बनी आवागमन...

परतावल में अंश अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ

महराजगंज - नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15...

श्यामदेउरवा थाने के नवनिर्मित मुख्य द्वार का एसपी ने किया उद्घाटन

महराजगंज - पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा का...

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 में गड़बड़ी के आरोप, सत्यापन के नाम पर वसूली की शिकायतें तेज

महराजगंज: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना...

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्रॉफी व मिठाई देकर सम्मानित किया गया

महराजगंज - पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल बाजार में बुधवार...

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img