नगर अध्यक्ष ने भोजपुरी गायिका देवी का किया जोरदार स्वागत

महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – एक कार्यक्रम में नौतनवा नगर में प्रथम बार पधारी सुप्रसिद्ध भोजपूरी गायिका देवी का नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने व्हाइट हाउस द मैरेज हाल में सिंगर देवी व उनके साथ आये सिंगर व एक्टर प्रमोद परदेशी तथा बाल गोविन्द बंजारा का फूल मालाओं से विधवत स्वागत किया और सभी को स्मृति चिन्ह देकर नौतनवा नगर में अतिथि देवो भवः को चरितार्थ किया।

पालिका अध्यक्ष के स्वागत से अभिभूत भोजपूरी गायिका देवी ने बताया कि अध्यक्ष जी काफी मिलनसार व मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति है। आज भारत की इस अंतिम सीमा पर हमें इस तरह अपना कोई मिलेगा हमे तनिक भी विश्वास नही था और मैं इनके किसी काम आ सकू ये मेरा सौभाग्य होगा। मेरे कई गाने काफी गुणवत्तापूर्ण है जिसमे पनिया भरन चलनी जमुना किनरवा,लपक धरेला हो कान्हा हमारी अचरवा, गाना काफी लोकप्रिय रहा है इसके अलावा और कई गाने है जो आपके बीच मे आने वाले है।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कलाकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपूरी फिल्मों के लिए पूर्वांचल की माटी को सबसे योग्य माना है, और अभी जल्द ही मुख्यमंत्री ने फिल्मसिटी के निर्माण की भी बात कही है इससे लगता है कि पूर्वांचल का भविष्य उज्ज्वल होने वाला है। और हम आप सभी से मांग करते है कि इस कछार जैसे पिछड़े क्षेत्र में भोजपूरी फ़िल्म का निर्माण करें जिससे यहां के प्रतिभाओ को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिले।

इस अवसर पर बन्टी पाण्डेय, राजेश ब्वाएड,भानू कुमार, राजेन्द्र जाय0, सिंगर छोटू,सिंगर अरशद,प्रमोद पाठक,गुड्डू अन्सारी,राजकुमार गौड़, धीरेन्द्र सागर, खुर्शेद आलम, सरदार रम्पी सिंह,मो0 शावी, रमाशंकर सिंह,संतोष श्रीवास्तव,श्रवण कुमार,अशलान खान,प्रकाश सोनी, किसमती देबी आदि लोग उपस्थित रहे।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img