जिला अस्पताल गए मरीज को इलाज के लिए भर्ती नहीं किया

दबंग भारत न्यूज़ : महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरवां में शनिवार की रात एक पक्का मकान अचानक भर-भराकर ढह गया। इस दौरान हैंडपंप पर हाथ धो रहा एक युवक मलबे के नीचे दब गया। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
- ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में
- जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
शनिवार की रात गांव निवासी उपेन्द्र चौधरी (38) खाना खाने के बाद हैंडपम्प पर जाकर हाथ धो रहा था। इसी दौरान मकान का जर्जर हिस्सा भरभराकर उसी के ऊपर गिर गया। इसके नीचे वह दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए उसे लेकर जिला अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए भर्ती नहीं किया। इसके बाद परिजन एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराये, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गयी।







