गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 11

गोरखपुर-बस्ती मंडल के शहरी क्षेत्र में भी अब कोरोना पांव पसार रहा है

गोरखपुर-बस्ती मंडल के शहरी क्षेत्र में भी अब कोरोना पांव पसार रहा है, यहां कोरोना के तीन पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद शुक्रवार की देर शाम जारी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मृतक के मां व भाई दो भाई कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं देर रात महराजगंज के 23 लोगों की रिपोर्ट में छह पॉजिटिव मिले हैं। इन्हीं में चार की रिपोर्ट की अभी पुष्टी नहीं हुई है।बस्ती के एक युवक की 30 मार्च को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई थी। मौत के बाद जब उसके नमूनों की जांच हुई तो पता चला कि वह कोराना पॉजिटिव था। इसी बीच शहर के एक अन्य मोहल्ला निवासी मृतक का करीबी दोस्त भी कोरोना संक्रमित मिलने पर परिवार के नौ लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार की शाम जांच रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई। इसमें मृतक की मां व उसके दो भाई की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। बस्ती के डीएम आशुतोष निरंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के चार मरीज हो चुके हैं, जबकि एक की मौत इसी वायरस के चलते हो गई है। उन्होंने कहा कि गांधी नगर क्षेत्र बेहद संवेदनशील है। इस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

वहीं देर रात महराजगंज के 23 लोगों की रिपोर्ट में छह लोग कोरोना से संक्रमित मिले। जबकि चार की रिपोर्ट संदिग्ध आई है।  ये सभी लोग दिल्ली में जमात में शामिल होकर लौटे हैं। रिपोर्ट को कमिश्नर जयंत नार्लीकर को सौंपा जाएगा। गोरखपुर-बस्ती मंडल में अब तक कोरोना संक्रमित 11 लोग मिल चुके हैं। इनमें पांच बस्ती और छह महराजंगज के हैं। बस्ती के  एक कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है।

Hot this week

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...

निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

महराजगंज- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के...

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

Topics

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img