महराजगंज टेस्टिंग के दौरान टूटा आटा चक्की मशीन का पत्थर – दो की मौत

फरेंदा-धानी मार्ग पर दक्षिणी बाइपास के पास एक मशीनरी स्टोर में एक बड़ा हादसा

दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज के फरेंदा-धानी मार्ग पर दक्षिणी बाइपास के पास एक मशीनरी स्टोर में एक बड़ा हादसा हो गया। मोबाइल आटा चक्की मशीन की टेस्टिंग के दौरान घूमता हुआ मशीन का पत्थर तेजी से टूटकर फैल गया। इस हादसे में दो ग्राहक और एक कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरेंदा से रेफर किए जाने के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। गुरुवार की रात में कारीगर की मौत हो गई, जबकि एक घायल ग्राहक की मौत शुक्रवार को हुई। दूसरे घायल ग्राहक का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

सौदा पक्का होने के बाद मशीन की टेस्टिंग की बात हुई। कैम्पियरगंज क्षेत्र के लोहरपुरवा निवासी कारीगर दीपक गुप्त ने आटा चक्की की टेस्टिंग शुरू की। इसी दौरान तेजी से घूमता हुआ चक्की का पत्थर फट गया। पत्थर इतनी तेजी से बिखरा कि चक्की के पत्थर से आसपास खड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में मारकंडेय पांडेय के दोनों रिश्तेदार अखिलेश द्विवेदी और दिवाकर मिश्र के अलावा कारीगर दीपक गुप्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मशीनरी स्टोर पर चीख-पुकार मच गई।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img