फ्रांसीसी परिवार को महराजगंज की सामाजिक समरसता और आबोहवा भा गई

दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज : फ्रांस के रहने वाले पैलेरस अपनी पत्नी, दो बेटियों व एक बेटे के साथ पहली मार्च को बाघा बार्डर से टूरिस्ट वीजा से आए और 22 मार्च को सिंहोरवा पहुंचे थे। उसी दौरान कोरोना को लेकर लॉक डाउन हो गया। इंडो-नेपाल सीमा सील होने से यह परिवार नेपाल नहीं जा सका और तभी से यह परिवार सिंहोरवा के मंदिर परिसर में शरण लिए हुए है। 27 जुलाई को यह परिवार अपनी वीजा की अवधि को बढ़वाने के लिए दिल्ली गया था। वीजा बढ़ने के बाद गुरुवार को यह परिवार अपने निजी साधन से कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवा लौट आया है।
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
फ्रांसीसी परिवार ने अपने आने की सूचना थाने में दी है। 17 अगस्त तक रहने की बात बताई है। बीट के दरोगा व पुलिस कर्मियों को फ्रांसीसी परिवार की सुरक्षा की निगरानी का निर्देश दिया गया है।







