रोहिन नदी पर बैराज के लिए 147 करोड़ की परियोजना मंजूर

सिंचाई शोध संस्थान रुड़की ने बनाया कम्प्यूटराइज बैराज का माडल

नौतनवा ब्लाक के रतनपुर रोहिन नदी पर बैराज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए 147 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली है। कम्प्यूराइज बैराज का माडल सिंचाई शोध संस्थान रुड़की ने पास की है। रुड़की से आई रिपोर्ट व बैराज का नक्शा केन्द्रीय परिकल्प निदेशालय लखनऊ में जमा करा दिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सोमवार को सिंचाई विभाग ने बैराज का साइड क्लीयर करने के लिए पुराने पिलरों को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया।

बजट मिलते ही बैराज निर्माण कार्य शुरू होगा। इस बैराज का निर्माण होने से जहां क्षेत्र के चार दर्जन गांव के खेत को भरपूर पानी मिलेगा। वहीं यहां की माटी सोना उगलनी शुरू कर देगी। तकरीबन 17 साल की कड़ी मशक्कत के बाद शासन द्वारा रोहिन नदी बैराज निर्माण के लिए 147 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।

सिंचाई शोध संस्थान रुड़की ने बनाया कम्प्यूटराइज बैराज का माडल

सिंचाई शोध संस्थान रुड़की ने कम्प्यूटराइज बैराज का माडल बनाया है। ओटोमैटिक बैराज में सात फाटक होंगे। माडल के निर्माण में सिंचाई विभाग ने 34 लाख रुपए का भुगतान किया है। इस बैराज से 37157 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज होगा। बैराज से 110 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होकर रोहिन के छह नहरों में जाएगा। इससे 50 गांव के खेत की सिंचाई आसान हो जाएगी।

4 हजार हेक्टेयर खेत की होगी सिंचाई

भगवानपुर। रोहिन बैराज के निर्माण से 4 हजार हेक्टेयर खेत की सिंचाई आसान होगी। रतनपुर, कोहड़वल, परसा, सिरसिया, सिंहपुर, विशुनपुरवा, बेलहिया, गनेशपुर, रमगढ़वा, खोरिया, सोनपिपरी, दुर्गापुर, बेनीपुर, हथिअहवा, महल नगर, परोसनपुर, मरचहवा, कड़जहिया, चंदनपुर, कैथवलिया, लोहरपुरवा, सोनवल, चरखा, गोसहिया, बेलवा, बकैनिया, सजरवा, देवपुर, बसावनपुर, मठिया, सूरजपुरवा, रामनगर, हनुमानमठिया, धोतिअहवा, अजगरहा के किसानों में खुशहाली आएगी।

रोहिन नहरों में मिलेगा भरपूर पानी

नौतनवा-लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र के 17.19 किमी, दुर्गापुर माइनर 5.13 किमी, रामनगर राजवाहा 9.355 किमी, अजगरहा माइनर 3.161 किमी, सिसवा माइनर 3.363 किमी, 6.437 किमी बेलवा माइनर में भरपूर पानी मिलेगा।

सिंचाई शोध संस्थान रुड़की ने कम्प्यूटराइज बैराज का माडल पास किया है। रुड़की से आई रिपोर्ट व नक्शा केन्द्रीय परिकल्प निदेशालय लखनऊ में जमा कर दिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने के लिए रविवार को बैराज का साइड क्लीयर करने के लिए पुराने पिलरों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। बजट मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Hot this week

सिसवा बाजार के विकास को लगेंगे पंख, 25 करोड़ की परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया

सिसवा बाजार (महराजगंज)। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के...

अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

निचलौल/महराजगंज । निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया...

शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार...

2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान

महराजगंज - जिले को नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया...

Topics

अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

निचलौल/महराजगंज । निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया...

शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार...

2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान

महराजगंज - जिले को नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया...

आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, बुझ गया मां का इकलौता सहारा

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव के...

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img