हादसे में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

दबंग भारत न्यूज़ : शिकारपुर-घुघली मार्ग पर बरवा गांव के पास शुक्रवार की देर रात दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख तीनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। एक बाइक पर तीन युवक व दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे।

बरवा गांव के पास आमने-सामने की टक्कर में निचलौल क्षेत्र के रूदौली अगया टोला निवासी मनीष (22) व कुशीनगर जनपद के खोटही रामबर टोला निवासी मोनू (21) की मौके पर ही मौत हो गई। अनूप प्रजापति (19) व प्रिंस (18) निवासी रूदौली कुट्टी टोला थाना निचलौल व दिनेश (19) निवासी उपाध्याय छपरा थाना रामकोला गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने तीनों घायलों की नाजुक हालत देख उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ घुघली गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...

Topics

नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाला कार्यभार

महराजगंज - जनपद के नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल...

आम बीनना पड़ा 6 साल के मासूम पर भारी दिल दहला देगी कहानी

महराजगंज - घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा गांव...

अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

महराजगंज - जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img