पंचायत में पति के सामने ही प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला

महराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र में मंगलवार को पंचायत में अनूठी शादी का मामला सामने आया

महराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र में मंगलवार को पंचायत में अनूठी शादी का मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां एक महिला ने भरी पंचायत में पति व बच्चों के सामने ही प्रेमी की बांह पकड़ ली। बोली कि शादी करूंगी तो इसी से, वरना जान दे दूंगी। पंचों के समझाने के बाद भी महिला तैयार नहीं हुई। इसके बाद पंचायत में शादी की तैयारी शुरू हुई। पत्नी ने पति के सामने ही अपने से काफी कम उम्र के प्रेमी के गले में वरमाला पहनाई। मायूस पति अपने बच्चों के साथ वापस घर लौट गया।

पति रहता था विदेश, युवक को दिल दे बैठी महिला

फरेंदा क्षेत्र के एक गांव की इस महिला का संबंध बृजमनगंज क्षेत्र के इस युवक से हो गया। चार बच्चों की मां यह महिला अपने से करीब आधे उम्र के युवक के साथ भागकर उसके घर आ गई। खबर मिलने के बाद पति सऊदी से वापस घर लौटा। पत्नी को ढूंढ़ने लगा। सूचना मिली कि वह अपने प्रेमी के घर रह रही है। पति ने उसे वापस बुलाया उसने साफ मना कर दिया। मंगलवार को इसी को लेकर पंचायत हुई और महिला ने सबके सामने प्रेमी युवक से शादी कर ली।

पति ने पंचायत बुलाई और मामला उल्टा हो गया

पत्नी का पता लगाने के बाद पति ने पंचायत से गुहार लगाई कि उसकी पत्नी को वापस करा दिया जाए। लेकिन मामला उल्टा हो गया। पंचायत में पत्नी को बुलाया गया और पति भी अपने बच्चों के साथ पहुंचा। बच्चे बड़े-बड़े हैं, लेकिन महिला नहीं मानी।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img