Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं के साथ हुई सुबह, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली एनसीआर में सोमवार शाम से ही रूक रूक कर बारिश हो रही है। यह सिलसिला सोमवार-मंगलवार की रात भी जारी रहा।

दिल्ली एनसीआर में सोमवार शाम से ही रूक रूक कर बारिश हो रही है। यह सिलसिला सोमवार-मंगलवार की रात भी जारी रहा। दिल्ली के कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह जहां तेज बारिश से दिल्लीवालों की सुबह हुई। वहीं घना अंधेरा छा गया और वाहनों को लाइट जलानी पड़ी। गुरुग्राम में मौसम के कारण जनजीवन पर प्रभाव पड़ रहा है। यहां रात से रूक-रुक कर बारिश जारी है। जिस कारण शहर के कई सेक्टरों में बिजली की दिक्कत हो रही है। वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह बारिश के साथ औले भी पड़े। दिल्ली में सोमवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश और तेज हवा से ठंड बढ़ गई। इससे दिन का तापमान छह डिग्री तक गिर गया। वहीं वायु गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टी 3 के आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता बेहद ‘खराब’ श्रेणी में पीएम 2.5 का स्तर 220 और पीएम 10 का स्तर 232 पर पहुंचे 

श्रीनगर से चार उड़ानें रद्द
श्रीगनर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण विमानों का परिचालन बाधित रहा। यहां आने-जाने वाली 27 उड़ानों में से चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया। सोमवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश और खराब दृश्यता की वजह से 11 विमानों के परिचालन में देरी भी हुई। 

करगिल सबसे ठंडा रहा
शहर         तापमान
करगिल        -14
लेह             -5.6
गुलमर्ग        -04
केलोंग         -3.2 
कल्पा        -1.2
चंडीगढ़        10

उत्तराखंड में आज बर्फबारी-बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि मंगलवार को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ की पहाड़ियों पर भारी हिमपात और प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और यूएसनगर में ओलावृष्टि की संभावना है। दून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम पांच डिग्री रहने का अनुमान है।

मैदानी इलाकों में बारिश के आसार
पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले 24 घंटों में कई जगह भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में सोमवार को कई जगह पर बारिश और बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मैदानी क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश और आलावृष्टि की संभावना बन रही है।

Sources :- livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img