Indian Railways New Rule: पहले से बुक रेल टिकट में बच्चों का नाम जुड़वा सकेंगे

रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है।

रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। पहले से बुक टिकट में अभिभावक अब बच्चों का नाम जुड़वा सकेंगे। हालांकि बच्चों को ट्रेन में बर्थ या सीट नहीं मिलेगी और शताब्दी एक्सप्रेस में यह नियम लागू नहीं होगा।

अभी तक ऐसी सुविधा नहीं थी। बच्चों का नाम जुड़वाने के लिए एडवांस में खरीदा गया टिकट रद्द कराकर नया टिकट खरीदना पड़ता था। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चार माह पहले एडवांस टिकट बुकिंग में यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल जाता है। लेकिन पांच से 12 साल तक के बच्चों को उक्त कन्फर्म टिकट में शामिल कराने की सुविधा नहीं थी। ऐसा करने के लिए यात्री को अपना कन्फर्म टिकट रद्द करा कर नया टिकट खरीदना पड़ता था। इसमें पीएनआर (पैसेंजर नेम रिकार्ड) बदलते ही कन्फर्म सीट या बर्थ चली जाती थी और ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण यात्री को वेटिंग टिकट ही मिलता था।

उन्होंने बताया, टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव से यह मुश्किल दूर हो जाएगी। हालांकि पहले से बुक टिकट में बच्चों का नाम जुड़वाने पर बच्चों को ट्रेन में बर्थ या सीट नहीं मिलेगी। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के चेयरकार एसी-1 में यह नियम नहीं लागू होगा। विकल्प योजना में भी यह नियम लागू नहीं होगा। इसमें रेलवे दूसरी ट्रेन में खाली बर्थ उन यात्रियों को आवंटित कर देती है जिनका टिकट वेटिंग है।

अधिकारी ने कहा, इसके अलावा अभिभावक, माता-पिता अथवा सहायक की संख्या के हिसाब से ही बच्चों को एडवांस टिकट में जोड़ा जा सकेगा। यानी जितने बालिग यात्री होंगे उतनी ही संख्या में बच्चों को जोड़ा जा सकेगा। विदित हो कि रेलवे ने नया नियम अक्तूबर 2018 में लागू कर दिया था। टिकट में नाम जुड़वाने का काम ऑनलाइन या रेल काउंटर के जरिये किया जा सकेगा।

Sources :- livehindustan.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img