
महराजगंज : घुघली क्षेत्र के घुघली बुजुर्ग गांव के पश्चिम टोला में टेबल फैन में उतरे करंट के सम्पर्क में आने से एक महिला अचेत हो गई। परिजन इलाज कराने के लिए उसे घुघली सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा तब हुआ, जब महिला नीचे गिरे टेबल फैन को उठा रही थी।
- फर्जी स्कूल मान्यता का बड़ा खेल उजागर 25 स्कूल जांच में 14 पर मंडराया खतरा
- झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत
- हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा 3 मई को
- होमगार्ड भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन 6786 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1854 रहे अनुपस्थित
- 327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी
गुरुवार परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 35 वर्षीय महिला बुधवार की रात खाना बना रही थी। अचानक कमरे में एक टेबल फैन गिर गया। महिला टेबल फैन को जैसे ही उठाने के लिए झुककर उसे पकड़ी, करंट के चपेट में आकर फैन से चिपक गई। काफी देर तक वह फैन से चिपकी रही। परिजन उसे ढूंढते हुए कमरे में गए तो नजारा देख होश उड़ गए। प्लग से फैन की बिजली काटकर महिला को अचेत अवस्था में लेकर घुघली सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही परिजन शव लेकर घर आए। गुरुवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया।






