Thursday, February 12, 2026

जब अनुपम खेर की मां ने देखा ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर, तो दिया ऐसा रिएक्शन

नई दिल्ली: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर लिखी गई किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ अब फिल्म के रूप में रिलीज होने जा रही है. गुरुवार को इस फिल्म का ट्रेलर भी ऑउट हो गया है. फिल्म में लीड रोल में अनुपम खेर नजर आ रहे हैं. फिल्म रिलीज से पहले इसके बारे में हर छोटी-बड़ी बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अनुपम खेर का लुक इस फिल्म में हूबहू पूर्व प्रधानमंत्री कैसा जैसा ही रखा गया है. फिल्म के ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा है कि सभी कलाकारों ने बुक में बताई गई बातों को पर्दे पर बाखूबी उतारने की कोशिश की है.

वहीं, फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अनुपम खेर की मां को यह यकीन ही नहीं हो रहा है कि इस फिल्म में ट्रेलर में अुनका बेटा अनुपम खेर है. उनका ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने कहा कि यह तो मनमोहन सिंह है, वह थोड़ा कंफ्यूज्ड हुईं, लेकिन बाद में उन्हें यकीन हो ही गया कि यह मनमोहन सिंह नहीं, बल्कि उनका बेटा है. फिर अनुपम खेर के बारे में उन्होंने कहा, “ये तो पागल है. क्या करूं मैं तेरे को?” दरअसल, अनुपम खेर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी मां ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर देखने के बाद अपना रिएक्शन दे रही हैं.  

बता दें, फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं. ट्रेलर का पहला डायलॉग है, मुझे तो डॉक्टर साब भीष्म जैसे लगते हैं जिनमें कोई बुराई नहीं है. पर फैमिली ड्रामा के विक्टिम हो गए. इसे सुनने के बाद आपकी इस फिल्म में दिलचस्पी और बढ़ जाएगी. इस ट्रेलर के और भी कई डायलॉग्स बहुत जबरदस्त हैं. इसी के साथ अनुपम खेर को पहचान पाना मुश्किल है क्योंकि उन्हें देखकर आपके सामने पूर्व पीएम का चेहरा ही बार-बार सामने आएगा. फिल्म में वाइस मॉड्यूलेशन की तकनीकि का भी जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है. 

फिल्म के ट्रेलर में हर किरदार अपने रोल में बखूबी रमे हुए लग रहे हैं. भारतीय नीति विश्लेषक संजय बारू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित के बुक ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, द मेकिंग एंड एनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह’ लिखी है. संजय बारू उनके मीडिया सलाहकार भी रहे हैं. हंसल मेहता ने इस किताब पर फिल्म बनाई है और डायरेक्शन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है. इस फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार निभाया है.

फिल्म में दिव्या सेठ शाह ने पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर का किरदार निभाया है. अर्जुन माथुर राहुल गांधी बने हैं और अहाना कुमरा प्रियंका गांधी के रूप में नजर आएंगी. राम अवतार भारद्वाज ने अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका अदा की है. सोनिया गांधी का किरदार निभाने के लिए जर्मनी की कलाकार सुजैन बर्नर्ट को चुना गया है. इससे पहले सुजैन टीवी शो ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ में दादी के किरदार में नजर आ चुकी हैं. फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ अगले साल 11 जनवरी को रिलीज होने वाली है.

Sources :- Zee News Hindi

Hot this week

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी

महराजगंज - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

Topics

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

घुघली में पम्पिंग सेट चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर धराए

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में किसानों...

प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे शामिल

महराजगंज। नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज, आर.एन. आदर्श गर्ल्स कॉलेज एवं...

ग्रामीण सफाई कर्मी संघ का चुनाव संपन्न, रामचंद्र महामंत्री निर्वाचित

महराजगंज :- के परतावल विकास खंड सभागार में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading