नेपाल में माता-पिता के खाते में संतान को जमा करनी होगी रकम

काठमांडू – नेपाल की सरकार बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए एक निर्णायक कदम उठाने जा रही है। इसके लिए एक ऐसा कानून बनाने की तैयारी है जिससे संतान को अपनी आय का एक तय हिस्सा बुजुर्ग माता-पिता के बैंक खाते में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

नेपाल सरकार के प्रवक्ता और संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री गोकुल प्रसाद ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में इस प्रावधान के साथ वरिष्ठ नागरिक अधिनियम-2006 में संशोधन के लिए संसद में एक बिल पेश करने का निर्णय लिया गया है। इस बिल का मकसद वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को आसान और सुरक्षित बनाना है।

उन्होंने कहा, ‘ऐसे कई उदाहरण हैं जहां लाखों रुपये की संपत्ति होने के बावजूद लोग अपने ही माता-पिता के साथ दु‌र्व्यवहार करते हैं। उनकी देखरेख तक नहीं करते। इसलिए हम इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए कानून पेश करने जा रहे हैं। मौजूदा कानून में 60 से ऊपर वाले नागरिकों को वरिष्ठ नागरिक के तौर पर परिभाषित किया गया है। इसमें बच्चों के लिए अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करने की बात भी कही गई है। लेकिन कानून बनाकर पहली बार यह अनिवार्य करने की तैयारी है कि संतान को अपने अभिभावकों की देखभाल के लिए वित्तीय योगदान करना होगा।

Sources :- Jagran.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img