महराजगंज में शनिवार रात तक 43 एक्टिव केस

महराजगंज में शनिवार की रात मिले 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में घुघली के पकड़ी विशुनपुर का 16 साल का लड़का और उसकी 11 साल की बहन भी शामिल है।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
इसी तरह मोजरी निचलौल में 21 साल की महिला,गडौरा बाजार निचलौल में 24 साल का युवक, बरगदवां परतावल में 26 साल का युवक, पण्डितपुर कैम्पियरगंज का 45 वर्षीय व्यक्ति, पिपरा मौनी फरेंदा में 29 साल का युवक, 26 साल की उसकी पत्नी, सात साल का उसका बेटा और मारवाड़ी मोहल्ला निचलौल निवासी 28 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी दिल्ली और मुंबई से लौटे बताए जाते हैं। महराजगंज में अब कुल 61 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 17 इलाज के बाद स्वस्थ हो गए जबकि एक की मौत हो गई। 43 एक्टिव केस हैं।







