एक महिला शनिवार को नोमेंस लैंड की सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया

महराजगंज: नेपाल के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाली बहराइच जिले की एक महिला शनिवार को नोमेंस लैंड की सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस में बैठाकर सीएचसी नौतनवा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया है। नेपाल के ईंट भट्ठे पर बहराइच जिले के थाना नानपारा , पृथ्वीपुरवा गांव निवासी लालाराम, उसकी पत्नी जनतारा, तीन बच्चों के साथ छह माह पूर्व मजदूरी करने आए थे।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
लॉकडाउन घोषित होने पर वहीं फंसे हुए थे। शनिवार को लखीमपुर खीरी व बहराइच जनपद के सैकड़ों प्रवासियों के साथ सोनौली बार्डर पहुंचे हुए थे। जहां बस का इंतजार करते समय महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। ऐसे में महिला ने नोमेंस लैंड पर ही बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सीएचसी नौतनवा पर तैनात स्टाफ नर्स अमिषा विलयम व वार्ड आया रंभा देवी एंबुलेंस की सहायता से जच्चा-बच्चा को अस्पताल ले आईं और प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया।
स्वास्थ्यकर्मियों ने किया सहयोग: अस्पताल पहुंचने पर जब स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिला के पति से उसके लिए चाय लाकर पिलाने को कहा, तो पति ने कहा पैसे नहीं हैं। पति की बात सुन वार्ड आया और अन्य लोगों ने चाय लाने के साथ और भी सहयोग किया।






