उत्तर प्रदेश के 11 जिले हुए कोरोना वायरस से मुक्त, देखें लिस्ट

कोरोना महामारी के खिलाफ प्रदेश सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों का सकारात्मक असर दिखने लगा है।

कोरोना महामारी के खिलाफ प्रदेश सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों का सकारात्मक असर दिखने लगा है। लॉकडाउन के दौरान सख्ती और तेजी से हो रही जांच का नतीजा है कि प्रदेश के 11 जिले अब कोरोना से मुक्त हो गए हैं। यह जानकारी बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी।

मुख्यमंत्री लोकभवन में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दे रहे थे। इस दौरान अफसरों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि प्रतापगढ़ भी अब कोरोना मुक्त जिला हो गया है। वहीं, 22 जिलों में पहले ही कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। इस तरह से प्रदेश में कुल 33 जिलों में कोरोना का असर नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जिलों में भी सभी सावधानियां बरती जाएं।

ये जिले हुए कोरोना फ्री

  • पीलीभीत
  • लखीमपुर
  • बरेली
  • हरदोई
  • शाहजहांपुर
  • महाराजगंज
  • हाथरस
  • बाराबंकी
  • प्रयागराज
  • कौशाम्बी
  • प्रतापगढ़

लॉकडाउन मतलब पूरा लॉकडाउन: सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लॉकडाउन का मतलब टोटल लॉकडाउन है। इसका उल्लंघन या दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फंसे लोगों की मदद होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों के प्रदेश में फंसे लोगों को यदि उनके गृह राज्य की सरकार वापस बुलाने का निर्णय लेगी तो प्रदेश सरकार इसकी अनुमति प्रदान कर ऐसे लोगों को वापस भेजने में सहयोग प्रदान करेगी।

112 नए मामले आए सामने
उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 112 मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 1449 हो गई है। राज्य में 21 लोग इस महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। मरने वाले 21 लोगों में से बस्ती, वाराणसी, बुलंदशहर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कानपुर और लखनऊ के एक-एक, मेरठ के तीन, मोरादाबाद के पांच और आगरा के 6 मरीज शामिल हैं।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img