ग्राम पंचायतों में फिर जाएंगे डाकिए, देंगे राहत

किसानों व लाभार्थियों को घर पर ही 30 अप्रैल तक धन उपलब्ध कराने की बनाई गई है योजना

महराजगंज। वर्तमान हालात में विभिन्न योजना के लाभार्थियों के खाते में शासन द्वारा धनराशि जारी किए जाने के बाद पोस्टल बैंक द्वारा गांव पर ही निकासी की सुविधा देने की व्यवस्था बनाई गई है। डाकिए 30 अप्रैल तक एक बार फिर चिन्हित गांवों में जाएंगे तथा संबंधित गांव व आसपास के इच्छुक लोगों को आधार देख माइक्रो एटीएम के माध्यम से धनराशि का भुगतान करेंगे।

शासन ने कोरोना के इस संक्रमण काल में श्रम विभाग के पंजीकृत सक्रिय मजदूरों, निराश्रित महिलाओं, पेंशन धारकों व बिना किसी योजना का लाभ प्राप्त करने वाले लोगों को एक-एक हजार की सहायता राशि खाते में प्रदान की है। मंशा है कि इस विपरीत हालात में गरीबों व मजदूरों की मदद हो जाए तथा कोई भूखा न रहने पाए। धनराशि आने के बाद इन दिनों बैंकों पर भीड़ भी उमड़ रही है जिससे कहीं न कहीं सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में समस्या आ रही है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए जिम्मेदारों ने डाकिए के पास रख माइक्रो एटीएम के माध्यम से धनराशि के भुगतान का निर्णय लिया है। डाकिए 30 अप्रैल तक निर्धारित किए गए गांवों में जाएंगे तथा लोगों को राहत दिलाएंगे। पोस्टल बैंक के शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवकों को भुगतान के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दे दिया गया है। किसान आधार व पंजीकृत मोबाइल नंबर लाकर गांव पर ही धनराशि प्राप्त कर सकते हैं।

समन्वय स्थापित करेगा पंचायत राज विभाग

लाभार्थियों को चरणवार गांवों में राहत देने के लिए पंचायत राज विभाग डाकिए व गांवों के जिम्मेदारों के बीच समन्वय स्थापित कराएगा। उद्देश्य है कि आमजन को किसी प्रकार की समस्या न हो तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। ग्राम पंचायतों को भी हैंड सैनिटाइजर व साबुन आदि की उपलब्धता रखनी होगी।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img