महिला डाक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

भिटौली/महराजगंज:  कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डाक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर देश भर में विरोध हो रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जोखन मणी त्रिपाठी इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मीपुर देउरवा के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर से बरियारपुर तक पैदल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया। उक्त छात्रों ने दुष्कर्म के आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने अपराधियों को फांसी दो लिखी तख्तिया लेकर प्रदर्शन किया। छात्रा प्रिया पांडेय ने कहा कि ऐसा घिनौना कृत्य करने वाले को फांसी की सजा मिलनी चाहिए । ऐसा ही होता रहा तो बेटियां घर से बाहर कैसे निकलेगी। पढ़ने के लिए हम सब की सुरक्षा कौन करेगा नीलम वर्मा ने कहा कि जो लोगों को जिंदगी देने की काम कर रहे हैं, उनके साथ ऐसा कृत्य घिनौना अपराध है। आरोपित के फांसी की सजा की मांग की।

युवा हाथों मे महिलाओं की सुरक्षा होनी चाहिए,अपराधी सीधे जेल में होना चाहिए। इस दौरान निशा मद्धेशिया, प्रतिभा पासवान, आंचल , प्रिया पासवान,अंशु श्रीवास्तव प्रियंका चौहान, प्रज्ञा पासवान, दीक्षा यादव ,काजल पटेल अंजलि पटेल, विवेक यादव, उत्कर्ष मणि त्रिपाठी ,शिवांश मणि त्रिपाठी,शिवा नीतिश गुप्ता, निकेश पासवान,सत्यवती विश्वकर्मा, जोया सिद्दीकी ,नेहा वर्मा, नेहा यादव, अनुपम श्रीवास्तव ,निशा यादव, सूर्य देव पांडेय ,कार्तिक पटेल ,नित्यानंदानी त्रिपाठी, प्रकाश मोहन यादव,मणि त्रिपाठी चंद्रभान तिवारी, रामदास वर्मा आदि मौजूद रहें।

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img