महराजगंज में आईसीडीएस और आशा वर्कर के लिए किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

महराजगंज : सीआरसी गोरखपुर और जिला प्रशासन महाराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में आईसीडीएस और आशा वर्कर के लिए एक दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग दिव्यागजनों के सशक्तिकरण हेतु लगातार प्रयासरत है, लेकिन आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका दिव्यांगता न होने पाए इस दृष्टि से काफी अहम है। उन्होंने कहा कि सही समय पर टीकाकरण और उचित पोषण से दिव्यांगता को काफी हद तक रोका जा सकता है। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन सीआरसी गोरखपुर के राजेश कुमार यादव और  नागेंद्र पांडे ने दिव्यांगता पुनर्वास में आईसीडीएस और आशा वर्कर की भूमिका के बारे में विस्तार से चर्चा किया।

वक्तागणों ने कहा कि आशा वर्कर और आईसीडीएस वर्कर दिव्यांगता की प्राथमिक रोकथाम में एक महत्वपूर्ण बिंदु हो सकते हैं।  मंजेश कुमार ने सीआरसी गोरखपुर में संचालित वयोश्री आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सीआरसी गोरखपुर के निदेशक जितेंद्र यादव ने कार्यक्रम की सफलता पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यशाला में 130 से ज्यादा आईसीडीएस और आशा वर्कर मौजूद रही।

इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, सीडीपीओ  विजय चौधरी उपस्थित रहे।

Hot this week

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

Topics

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img