नीलगाय बनी हादसे की वजह, परतावल अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित पांच घायल

महाराजगंज। गोरखपुर जनपद के गुलहरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नगर पंचायत परतावल के अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया समेत पांच लोग उस समय घायल हो गए, जब लखनऊ से लौटते वक्त उनकी थार गाड़ी अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई।

हादसा गुलहरिया थाना क्षेत्र के बरगदही शिव मंदिर के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार थार गाड़ी के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से चालक संतुलन नहीं संभाल सका। नीलगाय से टक्कर के बाद वाहन डिवाइडर से टकराया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

इस दुर्घटना में अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया के अलावा व्यापार मंडल परतावल के बलराम गुप्ता, देवराज, धीरज तथा कमालुद्दीन घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल गोरखपुर स्थित सिसौदिया अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और परिचित बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img