नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज – जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। स्थानीय कस्बे में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले एक युवक ने नेपाल स्थित कसीनों में जुआ खेलने की लत के कारण अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक बीते कुछ समय से नेपाल जाकर किस्मत आजमा रहा था और इसी क्रम में उसने अपनी करीब 80 हजार रुपये की जमा पूंजी दांव पर लगा दी।

परिजनों के अनुसार युवक को उम्मीद थी कि रकम दोगुनी होकर लौटेगी और घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन लगातार हार ने उसे गहरे मानसिक तनाव में डाल दिया। पूरी रकम हारने के बाद वह बेहद मायूस हो गया। घर लौटने पर उसने किसी से ज्यादा बातचीत नहीं की और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। घटना ने एक बार फिर जुए और कसीनों की लत से होने वाले दुष्परिणामों को उजागर कर दिया है।

सूचना पाकर नौतनवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद मोहल्ले में शोक की लहर है, वहीं परिजन बदहवास हालत में हैं।

Hot this week

अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

निचलौल/महराजगंज । निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया...

शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार...

2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान

महराजगंज - जिले को नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया...

आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, बुझ गया मां का इकलौता सहारा

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव के...

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

Topics

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img