पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 में गड़बड़ी के आरोप, सत्यापन के नाम पर वसूली की शिकायतें तेज

महराजगंज: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन को लेकर महराजगंज जिले में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। योजना के तहत पात्रता सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं लाभार्थियों से अवैध वसूली की शिकायतों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा कई ऐसे लाभार्थियों का सत्यापन किया गया है, जिनके पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। इतना ही नहीं, ऐसे लाभार्थियों को योजना की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है। दूसरी ओर, वास्तविक पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित हैं और मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।

मामले को और गंभीर तब माना जा रहा है जब यह जानकारी सामने आई कि विभाग में पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित एक जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) की कार्यालय में सक्रिय उपस्थिति बनी हुई है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति न सिर्फ कार्यालयीन कार्यों में संलिप्त है, बल्कि लाभार्थियों से अवैध धन उगाही में भी भूमिका निभा रहा है।

इस पूरे प्रकरण ने विभागीय पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि सरकारी अभिलेखों में किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी तय करना भी प्रशासन के लिए चुनौती बन सकता है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या पात्र लाभार्थियों को उनका हक मिल पाता है या नहीं।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img