मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सामूहिक रूप से कलमबंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रान्तीय आवाहन पर यह हड़ताल 17 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी, प्रशासन से दबाव न बनाने की अपील

इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी पनियरा को प्रेषित पत्र में बताया गया है कि विकास खण्ड के समस्त ग्राम रोजगार सेवक एवं मनरेगा कर्मचारी इस अवधि में कार्य का बहिष्कार करेंगे। कर्मियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने प्रशासन से यह भी अपील की है कि प्रान्तीय नेतृत्व के दिशा-निर्देश मिलने तक उन पर कार्य करने के लिए किसी प्रकार का दबाव न बनाया जाए। हड़ताल की सूचना औपचारिक रूप से प्रशासन को दे दी गई है।

इस आंदोलन में ग्राम रोजगार सेवक संघ पनियरा के अध्यक्ष राजेश जयसवाल, सूरज कुमार लेखा सहायक , रामचरण, अभिषेक कुमार, नीलम मद्धेशिया अमरेश गौतम, इंद्रावती देवी, उमाशंकर मौर्य, अंगद प्रसाद, पंकज शर्मा, सुरेश यादव , प्रतिमा, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी,सहित अन्य कई कर्मी शामिल हैं। कर्मचारियों के इस निर्णय से क्षेत्र में मनरेगा से जुड़े कार्यों के प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img