रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर के कुरमन टोला स्थित रेलवे क्रासिंग को बंद कर अंडरपास निर्माण कार्य शुरू किए जाने से स्थानीय ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन बाधित होने के साथ ही स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, क्योंकि बसें गांव तक नहीं पहुंच पा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे ढाला बंद होने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। इन समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक देवनारायण उर्फ जीएम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समाधान की मांग की।

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद रेलवे विभाग के एक्सईएन, रेलवे इंटेलिजेंट टीम एवं पीडब्ल्यूआई कृष्ण मुरारी भट्ट ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अंडरपास निर्माण पूर्ण होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में बाईपास मार्ग संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक अंडरपास बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक बाईपास मार्ग से आवागमन जारी रहेगा।

इस मौके पर रामध्यान मल्ल, रामरक्षा सिंह, जोखन सिंह (प्रधान), दरोगा सिंह, जगदीश मल्ल, महेंद्र सिंह, सोहन चौधरी, रामबचन सिंह, उमेश तिवारी, लक्ष्मण चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थायी पासिंग मार्ग का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को स्थायी रूप से राहत मिल सके।

Hot this week

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...

पुलिया निर्माण के बीच बड़ी पहल, वैकल्पिक रास्ते ने खत्म की ग्रामीणों की परेशानी

महराजगंज। चिऊरहां-बागापार मार्ग पर लंबे समय से बनी आवागमन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img