आम बीनना पड़ा 6 साल के मासूम पर भारी दिल दहला देगी कहानी

महराजगंज – घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आम बीनने के विवाद में एक छह वर्षीय बच्चे को कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर दी गई। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामला 30 अप्रैल का बताया जा रहा है। रामपुर बल्डीहा निवासी पीड़ित बच्चे की मां मेवाती देवी ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल को उनका छह वर्षीय बेटा बगीचे में आम बीनने गया था। वहां मौजूद रत्नेश ने आम बीनने को लेकर बच्चे को गालियां देते हुए लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी।

मेवाती देवी के अनुसार जब वह अपने दूसरे बेटे सूरज के साथ आरोपी के घर पहुंचीं तो देखा कि रत्नेश बच्चे को एक कमरे में बंदकर पीट रहा था। छुड़ाने का प्रयास करने पर आरोपी ने मां-बेटे को भी मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गईं और उन्हें भी चोटें आईं। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने बच्चे को कमरे से बाहर निकाला। एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मेवाती देवी की तहरीर के पर आरोपी रत्नेश मिश्रा उर्फ धीरू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img