नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाला कार्यभार

महराजगंज – जनपद के नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की सभी जनोन्मुखी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की डिलीवरी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित लखपति दीदी योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए इसके बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया। साथ ही नगर विकास के क्षेत्र में जनपद को बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण को गंभीरता से लेते हुए इसे प्रभावी तरीके से लागू करने तथा जनसहभागिता बढ़ाने की बात कही। जल संचय को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसे जन अभियान के रूप में विकसित किया जाए, जिससे आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए जिलाधिकारी ने लंबित वादों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई को गुणवत्तापूर्ण और परिणामपरक बनाने पर जोर देते हुए कहा कि फरियादियों को संतुष्ट करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इसके अलावा स्मार्ट मीटर के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा उनसे जुड़ी आपत्तियों का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। स्वगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपादित कराने को भी उन्होंने प्रशासनिक प्राथमिकताओं में शामिल किया। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों से यह संकेत मिला कि जनपद में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोपरि रखा जाएगा।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img