महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली से अब जल्द हवाई सेवा

कुशीनगर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का गुरुवार को उत्तर प्रदेश एयरपोर्ट अथॉरिटी की तीन सदस्यीय टीम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय के साथ निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को टीम सौंपेगी। फिलहाल प्रथम दृष्टया टीम ने हवाई अड्डे को प्राथमिक स्टेज में उड़ान भरने के लिए उचित करार दिया है।
गोरखपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर वीएस मीना, एजीएम इलेक्ट्रिकल मदनलाल सामौता व मैनेजर सिविल प्रभात गोपालन गुरुवार को 590 एकड़ में फैले कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे। टीम के सदस्यों ने निर्माण एजेंसी राइट्स के कर्मचारियों के साथ बैठक की। हवाई अड्डे से जुड़े एक-एक बिंदु की तकनीकी रिपोर्ट जानी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने हवाई अड्डे से जुड़े डीपीआर को टीम को सौंपा। रनवे कंप्लीट मिला, बाउंड्रीवाल तीन जगह अधूरी पड़ी मिली, जिस पूरा करने का निर्देश दिए। इसके अलावा टीम ने बिजली सप्लाई, वायरिंग, एटीसी बिल्डिंग, टर्मिनल बिल्डिंग, फायर सर्विस बिल्डिंग के बारे में जानकारी हासिल की। कार्यदायी संस्था के अधिकारी विमल कुमार ने टीम को जानकारी देते हुए बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा चुका है। रनवे के चारो तरफ वायरिंग का काम अंतिम चरण में है। फायर बिल्डिंग कंप्लीट हो चुकी है। केवल फिनिशिंग बाकी है। एटीसी बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। जानकारी उपलब्ध करने के बाद टीम ने मौके पर जाकर सत्यापन किया। पुराने एटीसी बिल्डिंग व टर्मिनल बिल्डिंग की मरम्मत कर तत्काल में हवाई अड्डा की चालू होने की बात कही। एयरपोर्ट डॉयरेक्टर ने बताया कि पुरानी एटीसी बिल्डिंग की मरम्मत कर व एडिशनल मोबाइल एटीसी के जरिए जहाज को टेक ओवर और टेक आन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर वे टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण करने आये हैं। प्राथमिक स्टेज में हवाई अड्डा से उड़ान शुरू हो सकती है।

Source :- Hindustan News

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img