नकल हुई तो केंद्र व्यवस्थापकों पर दर्ज होगा केस

डीएम ने ड्यूटी पर लगाए गए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी दी चेतावनी

महराजगंज। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में केंद्र व्यवस्थापकों और जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने केंद्रों व्यवस्थापकों को आगाह किया कि किसी केंद्र पर नकल की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर 37 केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया, वहीं ड्यूटी पर लगाए गए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चेतावनी भी दी।

डीएम ने कहा कि शासन की मंशा बोर्ड परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने की है। ऐसे में सभी केंद्र व्यवस्थापक नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को अपने विद्यालयों के बोर्ड पर तथा वाल पेंटिंग कराकर नकल विहीन परीक्षा कराने का संदेश प्रसारित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि अपने अपने सेक्टरों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर कमियाें को दूर करा लें। ताकि नकल विहीन परीक्षा संपन्न हो सके। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को आगाह किया कि अगर किसी केंद्र पर नकल हुई तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं के लिफाफे को बंद किए जाने तथा खोले जाने की रिकार्डिंग कराई जाएगी। यह सारे कार्य सीसीटीवी कैमरे की नजर में होंगे। उधर, बोर्ड परीक्षा संबंधी बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किए गए तीन अधिकारियों और 37 केंद्र व्यवस्थापकों से नाराजगी जताई। साथ ही अनुपस्थित केंद्रों प्रभारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया। उन्होंने परीक्षा के लिए तैनात 17 सेक्टर मजिस्ट्रेटों में से गैरहाजिर रहे तीन अधिकारियों जिला गन्ना अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी व उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र को चेतावनी पत्र जारी किया है। बैठक में सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, सीएमओ डॉक्टर क्षमा शंकर पांडेय, सभी एसडीएम, तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारी एवं अधिकांश केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

Sources :- amarujala.com

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img