खुशखबरी: एक अप्रैल से देशभर में उपलब्ध होगी 24 घंटे बिजली

देश में एक अप्रैल से चौबीस घंटे बिजली (Electricity) उपलब्ध होगी।

देश में एक अप्रैल से चौबीस घंटे बिजली (Electricity) उपलब्ध होगी। उपभोक्ताओं को हर वक्त बिजली मुहैया कराने के लिए विद्युत मंत्रालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मंगलवार से गुरुग्राम में शुरू होने वाली प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों के विद्युत मंत्रियों की बैठक में इस पर चर्चा होगी। 

केंद्रीय विद्युत मंत्री आरके सिंह ने ‘हिन्दुस्तान’ से कहा कि एक अप्रैल 2019 से चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर यह कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर उस वक्त कोई बिजली वितरण कंपनी बिना किसी कारण बिजली कटौती करती है, तो उसे जुर्माना देना होगा। कोई तकनीकी या प्राकृतिक आपदा इसमें शामिल नहीं है।

सभी उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए विद्युत मंत्रालय लगातार राज्यों के साथ मिलकर निगरानी कर रहा है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस वक्त बिजली उत्पादन क्षमता हमारी जरुरत से अधिक है। इंटरस्टेट ग्रिड में भी एक लाख से अधिक सर्किट किमी की लाइन जोड़ी गई है। ताकि, एक राज्य से दूसरे राज्य में बिजली को लाना और ले जाना आसान हो। इससे प्रधानमंत्री की एक ग्रिड-एक देश की योजना भी पूरी हुई है।

विद्युत मंत्री आरके सिंह का कहना है कि हम देश को एक ग्रिड में पिरोने में सफल रहे हैं। हम पूरे देश में कहीं और कहीं से भी बिजली को ला और ले जा सकते हैं। कश्मीर में पैदा होने वाली हाईड्रो पावर को कन्याकुमारी भेज सकते हैं। इस वक्त हम कच्छ में सौर या पवन उर्जा पैदा करे और उसका इस्तेमाल अरुणाचल प्रदेश में कर सकते हैं। क्योंकि, पूरा देश एक ग्रिड से जुड़ चुका है। हमारे पास बिजली को लाने और ले जाने के लिए मजबूत नेटवर्क है।

Source :- livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img