1,368 बूथों पर बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

महराजगंज। जिले के 1,368 बूथों पर रविवार को बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने जिला अस्पताल में फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया।

महराजगंज। जिले के 1,368 बूथों पर रविवार को बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने जिला अस्पताल में फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं को भी दवा पिलाई गई। विधायक ने कहा कि जिले के सभी 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।विज्ञापन

एसीएमओ डॉक्टर आईए अंसारी ने बताया कि पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत 1,368 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दवाई पिलाई जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से 3,825 कर्मचारी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 11 मार्च से 878 टीमें जिले में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो  की दवा पिलाने का कार्य करेंगी। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य शामिल रहेंगे। अभियान की सफलता के लिए विभाग की ओर से 268 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।

इनके अलावा जिले स्तर से छह अधिकारियों को ड्यूटी लगायी गई है। उन्होंने बताया कि पिपरा रसूलपुर में निरीक्षण किया गया। उस समय तक 78 बच्चों को दवा पिलायी जा चुकी थी। उन्होंने महदेवा दूबे गांव का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमएस डॉ. आरबी राम, डॉ. एके राय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में एसएसबी 22वीं वाहिनी की ओर से लखिमा थरूआ एवं चिउरहां गांव में बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। द्वितीय सेनानायक अनुलेश कुमार, सहायक कमांडेंट संचार मुनेश कुमार, सतीश लाल, राजेंद्र सिंह, धनलाल साह आदि मौजूद रहे।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img