महागठबंधन: राजद 20 और कांग्रेस 9 सीटों पर लडे़गी, ये है बाकी सीटों का फॉर्मूला

बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर आज अहम एलान हो गया।

बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर आज अहम एलान हो गया। समझौते के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल 20 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा रालोसपा पांच, हम तीन और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) भी तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजद ने अपने कोटे से सीपीआई-एमएल को एक सीट दी है। शरद यादव राजद के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मनोज झा, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, कांग्रेस के मदन मोहन झा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के बीएल वैसयंत्री, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के सत्यानंद दांगी इस दौरान मौजूद रहे।  

किसे कितनी सीटें?

राजद – 20 
कांग्रेस – 09
रालोसपा- 05
हम – 03
वीआईपी – 03

उम्मीदवारों के नाम

गया – जीतन राम मांझी (हम)
औरंगाबाद- उपेंद्र प्रसाद (हम)
जमुई – भूदेव चौधरी (आरएलएसपी)  
नवादा – विभा देवी  (राजद)

बता दें कि ये वो सीटें हैं जहां 11 अप्रैल को मतदान होना है। प्रेस कांफ्रेंस में राजद के मनोज झा सहित कई नेता मौजूद रहे। हालांकि तेजस्वी यादव यहां मौजूद नहीं थे। पत्रकारों के इस सवाल पर कि आप कैसे कह सकते हैं कि सब सही है जब आपके नेता (तेजस्वी यादव) ही नहीं आए। उन्होंने कहा- क्या मैं अपनी पार्टी में कुछ नहीं हूं। आप मुझे महत्वहीन बना रहे हैं। यह पार्टी का फैसला था, इस पर सवाल मत उठाइए। 

इससे पहले मनोज झा ने कहा कि ये गठबंधन संविधान को बचाने के लिए है। हमारी पूरी कोशिश होगी कि आबादी के हिसाब से सत्ता में हिस्सेदारी तय करें। ये स्वभाविक गठबंधन है। सीपीआई (एमएल) को हमने कोटे से सीट दी है। 

बता दें कि महागठबंधन में लालू प्रसाद यादव की राजद और कांग्रेस के अलावा हम, रालोसपा और वीआईपी भी इसमें शामिल हैं। सीटों को लेकर पिछले कुछ समय में इन नेताओं के बीच माथापच्ची का दौर चला था। आए दिन खबर आती रहीं कि उम्मीदवारों के नाम का एलान जल्द होगा, लेकिन ये सिर्फ कयास ही साबित हुए। लेकिन 22 मार्च को सीट शेयरिंग पर फैसला सामने आ गया। 

Source :- www.amarujala.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img