प्रसपा से लोकसभा लडेंगी अमरमणि की बड़ी बेटी तनुश्री

पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की बड़ी पुत्री और नौतनवा के निर्दल विधायक अमन मणि की बहन तनुश्री

पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की बड़ी पुत्री और नौतनवा के निर्दल विधायक अमन मणि की बहन तनुश्री मणि को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने महराजगंज लोकसभा से मैदान में उतारा है। तनुश्री ने वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में नौतनवा सीट पर अमन मणि त्रिपाठी के लिए प्रचार किया था। छोटी बहन अलंकृति मणि भी साथ रहीं। दोनों बहनों के जोरदार चुनाव प्रचार से जेल में रहते हुए अमन मणि ने 32 हजार, दो सौ 56 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

वर्ष 2009 में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के छोटे भाई अजीत मणि चुनाव लड़े थे। लेकिन वह हार गए। अब एक बार फिर मणि परिवार लोकसभा चुनाव में तनुश्री के सहारे मैदान में आया है। तनुश्री ने स्नातक की शिक्षा दिल्ली से तो परास्नातक लंदन से किया है। अमर मणि के तीनों बच्चों में बड़ी होने के कारण तनुश्री की जिम्मेदारी भी अहम रही। माता-पिता और भाई के जेल में रहने के बाद भी उन्होंने विधानसभा चुनाव में परिवार की राजनीतिक विरासत को बचा लिया। अभी फरवरी में ही उनकी सगाई हुई है। आगामी 20 अप्रैल को उनका विवाह होना है। इस बीच मंगलवार को उन्होंने राजनीतिक पारी भी शुरू कर दी। 

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img