कांग्रेस-AAP में गठबंधन नहीं होने की अटकलों के बीच केजरीवाल ने कही ये बात

लोकसभा चुनाव  के लिए दिल्ली में कांग्रेस और ‘आप’ में गठबंधन

लोकसभा चुनाव  के लिए दिल्ली में कांग्रेस और ‘आप’ में गठबंधन (Delhi AAP Alliance) नहीं होने की अटकलों के बीच अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि हमारे प्रयास अंत तक जारी रहेंगे। उन्होंने कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित महागठबंधन (Mahagathbandhan) की बैठक के बाद गठबंधन को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उक्त टिप्पणी की। केजरीवाल के इस बयान के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलें फिर तेज हो गई हैं।

दिल्ली में महागठबंधन की देशभर से शामिल राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक हुई। प्रेसवार्ता खत्म होने के बाद जब अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देश खतरे में है। हम इसे बचाने के लिए कुछ भी करेंगे। भाजपा से देश को बचाने के लिए हमारे प्रयास अंत तक जारी रहेंगे।

उनके इस बयान से साफ था कि अगर कांग्रेस उनसे बातचीत करे तो गठबंधन के दरवाजे बंद नहीं हुए है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को हराना बहुत जरूरी है। क्योंकि इससे देश में संविधान को खतरा पैदा हो गया है। सांप्रदायकिता की राजनीति करने वाली भाजपा समाज को तोड़ना चाहती है।

देश खतरे में है, बचाने के लिए कुछ भी करेंगे: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष ने कहा, ”देश खतरे में है। हम इसे बचाने के लिए कुछ भी करेंगे। नरेंद्र मोदी और अमित शाह से देश को बचाने के लिए हमारे प्रयास जारी रहेंगे।” इस मौके पर कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। उन्होंने आप के साथ गठबंधन पर सवाल को टाल दिया और यह कहते हुए गेंद केजरीवाल के पाले में डाल दी कि ”वह बेहतर जानते हैं।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img