आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराने के बाद पलटी बस, सात की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे एक बार फिर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे एक बार फिर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस शनिवार की देर रात 11 बजे के करीब एक ट्रक से भिड़ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार सात यात्रियों के मरने की खबर है। दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही  कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घटना रात 11 बजे की है। आगरा से प्राइवेट बस संख्या यूपी80ई टी 0591 आगरा से लखनऊ जा रही थी। करहल थाना क्षेत्र में  किलोमीटर 87 के निकट आगे जा रहे ट्रक से  प्राइवेट बस पीछे से भिड़ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम मौके पर दौड़ पड़ी। खबर पाकर करहल, बरनाहल और कुर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में 5 लोगों के मरने की खबर आई है  सभी मृतकों और घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।  पुलिस मरने वालों की पहचान कराने की कोशिश कर रही हैं।

Source :-www.livehindustan.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img