Indian Railway ने चार साल में 73 हजार ट्रांसजेंडरों को किया गिरफ्तार, करते थे ये गलत काम

हर रोज हजारों-लाखों लोग घर से निकल कर रोजगार की दौड़ में रेलवे का सहारा लेते है।

हर रोज हजारों-लाखों लोग घर से निकल कर रोजगार की दौड़ में रेलवे का सहारा लेते है। भारतीय रेल एक विशाल नेटवर्क है, इसमें सफर कर रहे लोगों को आए दिन काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। एक तरफ जहां सरकार यात्रियों की हर परेशानी दूर करने में लगी है, वहीं कुछ परेशानी ऐसी भी थी, जिनसे पार पाना काफी मुश्किल भरा रहा। जी, हां आम लोग जब ट्रेन में परिवार संग, सफर का लुफ्त उठा रहे होते है, तो इस बीच कई सारे ट्रांसजेंडर आपके बीच आजाते है और आपका सारा मजा खराब कर देते है। इतना ही नहीं उनका जबरदस्ती उगाही करना भी यात्रियों के लिए काफी बड़ी परेशानी साबित होता रहा है। लेकिन अब यात्रियों की इस समस्या को समझते हुए रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडरों को गिरफ्तार किया है।

रेलवे ने एक आरटीआई में बताया है कि रेल मंत्रालय ने पिछले चार सालों में 73,000 से अधिक ट्रांसजेंडरों को जबरदस्ती उगाही करने को लेकर गिरफ्तार किया है। रेलवे ने बताया कि अकेले 20,000 से ज्यादा ट्रांसजेंडरों को तो इसी साल गिरफ्त में लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कई यात्रियों ने अक्सर ट्रांसजेंडरों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों में सवार के दौरान उनसे जबरदस्ती पैसे निकलवाए जाते हैं। बताया गया कि शिकायतकर्ताओं में कुछ लोग, जिन्होंने ट्रांसजेंडरों की मांगों को देने से इनकार कर दिया तो उन्हें दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ा। शारीरिक उत्पीड़न के भी कई मामले सामने आए हैं। बता दें कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) नियमित रूप से इस तरह के मामलों की जांच के लिए विशेष अभियान चला रहा है।

आरटीआई के जवाब में, रेल मंत्रालय ने कहा कि 2015 से लेकर इस साल जनवरी तक कुल 73,837 ट्रांसजेंडर गिरफ्तार किया गया। इनमें से 2015 में कुल 13,546, 2016 में 19,800, 2017 में 18,526 और 2018 में 20,566 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि इस साल जनवरी में 1,399 ट्रांसजेंडरों को गिरफ्तार किया गया।

Source :- www.jagran.com

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img