हरफनमौला थे कादर खान, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कादर खान का कनाडा के अस्पताल में न‍िधन हो गया. लंबे समय से बीमार कादर खान को BiPAP वेंटीलेटर पर रखा गया था. उनकी मौत की खबर की पुष्ट‍ि बेटे सरफराज खान ने कर दी है. हालांकि बीते द‍िनों कादर खान की मौत से जुड़ीं कई अफवाहें आई थीं.

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

1937 में अफगानिस्तान के काबुल में जन्मे कादर खान ने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने लेखन से लेकर अभिनय तक फिल्मों के लिए अलग अलग तरह के काम किए. कादर खान ने फिल्मी करियर में अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज किया. उन्हें नेगेटिव और कॉमिक दोनों ही रोल्स में पसंद किया गया. पिछले कुछ सालों से अस्वस्थ होने की वजह से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी.

कादर खान की फिल्मोग्राफी

कादर खान एक वर्सेटाइल एक्टर थे. वे एक्टर होने के अलावा डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर, कॉमेडियन भी थे. उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में डायलॉग लिखे. उनकी डेब्यू फिल्म दाग थी. जो कि 1973 में रिलीज हुई थी. मूवी में कादर खान के अपोजिट राजेश खन्ना थे. फिल्म रोटी (1974) के डायलॉग लिखने के लिए राजेश खन्ना और मनमोहन देसाई ने उन्हें 1.21 लाख रुपए की फीस दी थी, जो उस समय बहुत ज्यादा मानी जाती थी.

कादर खान ने अनाड़ी, बेनाम, सुहाग, मिस्टर नटवरलाल. अदालत, परवरिश, मुकद्दर का सिकंदर, नसीब, याराना, सनम तेरी कसम, हिम्मतवाला, सिक्का, हम, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, आंखें, साजन चले ससुराल, बाप नंबरी बेटी दस नंबरी जैसी फिल्मों में काम किया.

गोव‍िंदा-कादर खान की जोड़ी का धमाल

सिल्वर स्क्रीन पर कादर खान और गोविंदा की जोड़ी ने धमाल मचाया. दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. इनमें दरिया दिल, राजा बाबू, कुली नंबर 1, छोटे सरकार, आंखें, तेरी पायल मेरे गीत, आंटी नंबर 1, हीरो नंबर 1, राजाजी, नसीब, दीवाना मैं दीवाना, दूल्हे राजा, अखियों से गोली मारे शामिल हैं.

जब कादर खान से इंप्रेस हुए दिलीप कुमार

कहते हैं कॉलेज में जब कादर खान एनुअल फंक्शन में परफॉर्म कर रहे थे. तब दिलीप कुमार उनकी अदाकारी से इंप्रेस हुए थे. दिलीप साहब ने कादर खान को अपनी अगली फिल्म में साइन कर लिया. इसके बाद कादर खान का परिवार मायानगरी मुंबई आ गया.

Sources : Aajtak News

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img