सीएम योगी आदित्यनाथ आज 30 हजार गन्ना किसानों को देंगे ये खास तोहफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बस्ती के करीब 30 हजार गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी सौगात देनें जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बस्ती के करीब 30 हजार गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी सौगात देनें जा रहे हैं। सीएम योगी आज बस्ती में मुंडेरवा चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। 

संभागीय विख्यापन अधिकारी डॉ. बीके गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना उत्पादक किसानों की समस्या के समाधान के लिए मुंडेरवा मिल को चालू करवाने का निर्णय लिया है। मिल की क्षमता प्रतिदिन पांच हजार टन गन्ना पेराई की है। इसे साढ़े सात हजार टन तक बढ़ाया जा सकता है। चीनी मिल में 27 मेगावाट क्षमता का बिजली उत्पादन संयंत्र का निर्माण भी पूर्ण होने वाला है। पेराई सत्र 2019-20 में मुंडेरवा चीनी मिल में लगभग 60 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का अनुमान है, इससे लगभग सवा छह लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन होगा। इस परियोजना से करीब साढ़े आठ हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। मिल को जेनरेशन प्लांट से बिजली उत्पादन होगा, जिससे मिल को लगभग तीस करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।

अयोध्या फैसला के आईने में मुख्यमंत्री की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। एसएसबी को भी लगाया जा रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का सांसद हरीश द्विवेदी, आयुक्त अनिल कुमार सागर, आईजी रेंज आशुतोष कुमार, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, सीडीओ अरविनद कुमार पांडेय व एडीएम रमेशचंद्र ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

मुंडेरवा चीनी मिल परिसर में बनने वाले हेलीपैड स्थल का पुलिस की मेटल डिटेक्टर टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। हेलीपैड स्थल पर नया निर्माण कार्य होने के चलते कई जगहों पर लोहे व अन्य मेटल के टुकड़े पड़े हुए थे। हेलीपैड बनाने से पहले उनकी पहचान कर निकाला गया। उसके बाद पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड प्रथम के अभियंताओं ने तेजी से हेलीपैड का निर्माण शुरू किया, जो देर शाम तक बनकर तैयार हो गया। मिल प्रबंधन ने हेलीपैड से सीसी रोड तक खड़ंजा तैयार कराया। डीएम ने जिले के सभी अधिकारियों का अवकाश निरस्त कर दिया है। विशेष परिस्थित में अनुमति लेने के बाद ही मुख्यालय छोड़ने की हिदायत दी है।

मंच के लिए 30 नामों की सूची शासन को भेजी
मुख्यमंत्री के मंच पर बैठने के लिए गन्ना मंत्री, सांसद, सभी विधायक के साथ कुल 30 लोगों की सूची शासन को स्वीकृति के लिए गई है। चीनी मिल चालू होने के मौके पर क्षेत्र के कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को भी स्वीकृति पत्र दिए जाने की योजना है। सीडीओ अरविन्द कुमार पांडेय ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर लाभार्थियों की सूची तैयार कराई।

मुंडेरवा व आसपास के सरकारी प्रतिष्ठानों को चाक-चौबंद करें अधिकारी
डीएम आशुतोष निरंजन ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को मुंडेरवा व उसके आसपास के अपने कार्यालय व प्रतिष्ठान को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अभिलेखों को दुरुस्त करने को कहा है। कार्यालय आदि की साफ-सफाई व व्यवस्था ठीक हो। लाभार्थी योजनाओं का कोई पात्र छूटने न पाए। यदि क्षेत्र से किसी प्रकार की शिकायत हो उसका तत्काल निस्तारण कर लें। मुख्यमंत्री के इच्छा जताने पर तत्काल किसी अस्पताल, स्कूल, थाना या कार्यालय का निरीक्षण कराया जा सके, इसकी भी तैयारी रखें।

Source :- https://www.livehindustan.com/

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img