महराजगंज में शनिवार को मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। शहर के पं. दीनदयाल इंटर कालेज से जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर निष्पक्ष और शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।
- घुघली थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया।
- शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल
- भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच
- रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
- घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती
डीएम डा. उज्ज्वल कुमार ने पं.दीनदयाल इंटर कालेज से जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में आधा दर्जन से अधिक स्कूलों के बच्चे और आम लोग शामिल रहे। लोगों को जागरूक करते हुए बच्चे रैली में शामिल रहे। इस दौरान सदर एसडीएम आरबी सिंह, सीओ सदर देवेन्द्र कुमार, बीएसए जगदीश शुक्ल, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग जागरूकता रैली में शामिल रहे।






