कमल हासन की अपकमिंग फिल्म ‘इंडियन 2’ के सेट पर बड़ा हादसा, 3 की मौत और 9 घायल

चेन्नई में अभिनेता कमल हासन की फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर एक बड़ा क्रेन हादसा हो गया

चेन्नई में अभिनेता कमल हासन की फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर एक बड़ा क्रेन हादसा हो गया, जिसमें करीब 3 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चेन्नई में बुधवार को कमल हासन की अपकमिंग फिल्म ‘इंडियन-2’ के सेट पर क्रेन हादसा हो गया और इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 9 लोग घायल हो गए।

फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों ने कहा कि इस क्रेन हादसे में अभिनेता कमल हासन को किसी तरह की चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। 

दरअसल, यह घटना सबअर्बन नाजरपेट में हुई, जब क्रेन का क्रमचारी उसे सीधा खड़ा कर रहा था, तभी अचानक सेट पर गिर गया और इसमें तीन लोग मारे गए। यह शूटिंग एक प्राइवेट सिनेमा स्टूडियों में हो रहा था। 

साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन अपनी आने वाली फिल्म इंडियन 2 में 90 साल के व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आयेंगे। कमल हासन इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म इंडियन के सीक्वल इंडियन 2 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में वह कुछ दमदार एक्शन सीक्वेंस भी करेंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म इंडियन में कमल हासन ने 80 साल के बुजुर्ग का रोल प्ले किया था। इंडियन 2 में कमल हासन के अलावा अनिल कपूर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत और विद्युत जामवाल की भी अहम भूमिका होगी। यह फिल्म 14 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी।

Hot this week

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...

घुघली में फिर मिला अज्ञात शव, लगातार दूसरे दिन नहर से बरामदगी से फैली सनसनी

महराजगंज - घुघली थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने...

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...

निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

महराजगंज- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...

निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

महराजगंज- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के...

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img