रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा का उद्घाटन फीता काट ब्लाक प्रमुख फरेंदा राम प्रकाश सिंह ने किया।
महराजगंज जिले के फरेंदा विकासखंड क्षेत्र के बरातगाड़ा देवी मंदिर पर विगत कई वर्षों से हो रहे रूद्र महायज्ञ का अनुष्ठान इस वर्ष भी नौ दिवसीय किया जा रहा है । जिसकी कलश यात्रा आज गाजे-बाजे के साथ 108 कुंवारी कन्याओं द्वारा निकाला गया। रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा का उद्घाटन फीता काट ब्लाक प्रमुख फरेंदा राम प्रकाश सिंह ने किया।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
कलश यात्रा बरातगाड़ा देवी मंदिर से सेखुवना, रेहरवा चौराहा, कुशहवा, घुसीया, रामनगर, जानकीनगर, सुंदरगढ़ होते हुए वरातगा़ड़ा देवी मंदिर के रोहिन नदी पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्र उच्चारित कर कलश स्थापना किया गया।
आशय की जानकारी रूद्र महायज्ञ के आयोजक विपत दास ने दी। उनके साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव, किसान एचपी गैस एजेंसी बरातगाड़ा मालिक रामजकी निषाद ,अशोक, जगदीश यादव, अमर सेन यादव, शिवकुमारी देवी, शिव भवन यादव, विंध्याचल वरुण, रामप्रीत निषाद ,महेंद्र पासवान ,राजू चौहान, राधेश्याम मौर्य ,शशि कनौजिया, हरिराम सिंह, पांचू, अमरनाथ, कृष्ण गोपाल जायसवाल, अनिल सिंह, ओम प्रकाश निषाद सहित सैकड़ों लोग कलश यात्रा में भाग लिए।







