वेरिफिकेशन के बाद 11 दिन में घर पहुंच जाएगा पासपोर्ट

वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद अब लोगों के घर पर 11 दिन में पासपोर्ट पहुंच जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने एम पासपोर्ट एप सेवा वाले जिलों के लिए नई गाइड लाइन जारी कर दी है।

कानपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में एम पासपोर्ट एप की शुरुआत हो गई है। यहां आवेदन करते ही एक दिन में पासपोर्ट सेवा केन्द्र में सत्यापन का समय मिलेगा। कागजात के सत्यापन के बाद आवेदनकर्ता का ब्योरा उसी शाम 6 बजे से पहले जिले के एम पासपोर्ट एप पर भी पहुंच जाएगा। पुलिस को तीन दिन में सत्यापन कर आवेदनकर्ता की फाइल को पासपोर्ट विभाग को भेजना होगा। ऐसा न करने पर पुलिस को नोटिस दिया जाएगा।

आवेदनों के निस्तारण पर ही जिलावार पुलिस को रैंकिंग दी जाएगी। नए बदलाव में यह भी प्रावधान रखा गया है कि अगर सत्यापन के 11 दिन के अंदर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट नहीं लगाई तो यह मान लिया जाएगा कि उसने आवेदनकर्ता का सत्यापन कर दिया है और पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा।

30 रुपए से ज्यादा फीस ली तो कार्रवाई
विदेश मंत्रालय ने जन सुविधा केन्द्रों को पासपोर्ट के लिए आवेदन कराने के अधिकार दिए हैं। आवेदनकर्ता की पासपोर्ट फीस भी केन्द्र संचालक अपने लॉगइन से जमा कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन फॉर्म भरने की फीस 30 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे। अभी केन्द्र संचालक किसी से 100 तो किसी से 500 रुपए तक ले रहे हैं। इसी मनमानी पर हिदायत दी गई है। आगे शिकायत आएगी तो केन्द्र के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। 

जिन जिलों में एम पासपोर्ट एप शुरू हो रहा है, वहां के आवेदनों पर 11 दिन की निश्चित अवधि में घर तक पासपोर्ट पहुंचाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img