महराजगंज: लॉकडाउन में किसानों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है। खासकर फल और सब्जी की खेती करने वाले किसानों का आर्थिक नुकसान हो रहा है। पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते सब्जी मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रही हैं। बिक्री कम होने से दुकानदार भी परेशान है। गांव से दूधवाला शहर तक नहीं पहुंच पा रहा। पुलिस रास्ते में उठक बैठक करा दे रही है।
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
परतावल के रहने वाले गुड्डू ने बताया कि किसान मंडी तक नहीं पहुंच जा रहे हैं। समय का निर्धारण होने से काफी परेशानी हो रही है। मौसम बदलने से सब्जी मार्केट में काम आ पा रही है। लॉकडाउन से पहले रोजाना छह क्विंटल आलू, प्याज व हरी सब्जी बिक जा रही थी लेकिन इस समय खपत आधी हो गई है।
बड़हरा लाला निवासी देवीदीन दूध के कारोबारी है। लॉकडाउन से पहले तीन सौ क्विंटल दूध की खपत करा देते थे, लेकिन दूध को लेकर परेशानी हो रही है। गांव से मुख्यालय आने तक दोपहर हो जा रहा है। नगर पालिका की ओर से जारी पास को पुलिस नहीं मान रही है। जिसकी वजह से दूध की बिक्री प्रभावित हुई है।







