कोरोना के खिलाफ लड़ाई हुई हाईटेक, एप करेगा सावधान

सरकार ने आम लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए आरोग्य सेतु के नाम से एक एप लांच किया

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब हाईटेक हो गई है। सरकार ने आम लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए आरोग्य सेतु के नाम से एक एप लांच किया है। यह एप किसी कोरोना से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने पर न सिर्फ आपको सचेत कर देगा, बल्कि सरकारी एजेंसियों को भी इसके बारे में सावधान कर देगा। यह एप गुगल और एपल दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आम लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह थी कि उसे कैसे पता चलेगा कि वह कोरोना व्यक्ति के नजदीक पहुंच गया है। इसके साथ ही सरकार के लिए यह जानना मुश्किल था कि कोरोना व्यक्ति किन-किन लोगों के साथ संपर्क में है और सरकार ऐसे लोगों को बचाने के लिए क्या कर सकती है। उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु एप इन सारी समस्या का हल है।

छह फीट की दूरी पर ही यह यूजर्स को सावधान कर देगा

इस एप को डाउनलोड करने के बाद किसी कोरोना व्यक्ति से छह फीट की दूरी पर ही यह यूजर्स को सावधान कर देगा। यह नोटिफिकेशन भेजकर युजर को बताएगा कि वह कोरोना ग्रसित व्यक्ति से कितनी दूरी पर है। यदि वह कोरोना ग्रसित व्यक्ति के ज्यादा करीब पहुंचा और उसे इससे संक्त्रमित होने की आशंका हुई, तो सरकारी एजेसियों को भी इसकी सूचना दे देगा। ताकि उस संदिग्ध व्यक्ति पर निगरानी रखा जा सके।

पॉजेटिव पाए गए सभी व्यक्तियों का डाटा इस एप में

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोरोना की जांच में पोजेटिव पाए गए सभी व्यक्तियों का डाटा इस एप में होता है। यह उस व्यक्ति की गतिविधियों पर पूरी नजर रखता है। जैसे ही कोई सामान्य व्यक्ति कोरोना ग्रसित व्यक्ति के नजदीक आता है, तो ब्लूटूथ के माध्यम से यह एप उसे पहचान लेता है और यूजर्स को सचेत कर देता है। जिस तरह फोन की लोकेशन देखी जाती है कुछ उसी तर्ज पर यह काम करेगा लेकिन इसकी एक्यूरेसी अधिक होगी।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img