लॉकडाउन के बीच पीएम मोदी आज सुबह 9 बजे देश के नाम देंगे Video संदेश

देश में 21 दिनों का लॉकडाउन और लगातार बढ़ते कोरोना के नए मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 9 बजे विडियो संदेश देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

इससे पहले, पीएम मोदी ने 24 मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन में कोरोना वायरस के चलते देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन करने का ऐलान किया था। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि था कि जो जहां हैं, वहीं रहें। यह लॉकडाउन आपके भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री ने लोगों से किसी भी कीमत पर घर के बाहर नहीं निकलने की सलाह दी थी। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का संकल्प जो हमने लिया था उसकी सिद्धी के लिए भारत के लोगों ने योगदान दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान जरूरी की सेवाएं जारी रहेंगी। जैसे अस्पताल, दूध, सब्जी और दवाई दुकान। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को अंधविश्वास और अफवाहों से बचने की भी सलाह दी थी।

उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में 24 मार्च को यह भी कहा था कि  कुछ लोग इस गलतफहमी में हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग केवल मरीजों के लिए जरूरी है। यह सोचना सही नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग हर नागरिक और सदस्य केलिए है। प्रधानमंत्री के लिए भी है। कुछ लोगों की लापरवाही कुछ लोगों की गलत सोच आपको आपके बच्चों को आपके दोस्तों को आगे चलकर पूरे देश को बहुत बड़ी मुश्किल में झोंक देगी। अगर ऐसी लापरवाही जारी रही तो भारत को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

हालांकि, कई जगहों से लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले आए हैं। देशी राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन के मामला सामने आने के बाद कोरोना के मामले और तेजी से बढ़े हैं। संक्रमण का केंद्र बन चुके दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज के तबलीगी जमात में हाल में शामिल हुए देशभर के करीब 9000 लोगों की पहचान कर क्वारंटाइन किया जा चुका है। 

देश भर में तबलीगी जमात के जो 9000 लोगों की पहचान की गई है, उनमें से 1300 लोग विदेशी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 328 नए मामले सामने आए हैं। से संक्रमित 12 लोगों की जान गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि 151 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

लव अग्रवाल ने एक तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि तमिलनाडु से 173, राजस्थान से 11, अंडमान निकोबार से 9, दिल्ली से 47, तेलंगाना से 33, आंध्र प्रदेश से 67, असम से 16, जम्मू-कश्मीर से 22 और पुदुचेरी से दो पॉजिटिव केस मिले हैं।

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img