कोरोना वायरस से जंग में बड़ी राहत, लॉकडाउन में कोविड की संक्रमण दर घटी

कोविड के खिलाफ लड़ाई में देश ने लॉकडाउन के 14 दिनों का एक अहम पड़ाव पार कर लिया है

कोविड के खिलाफ लड़ाई में देश ने लॉकडाउन के 14 दिनों का एक अहम पड़ाव पार कर लिया है। इस दौरान कोविड के मामले 600 से बढ़कर करीब 4,800 तक पहुंचने को हैं, लेकिन मामलों के बढ़ोतरी दर में थोड़ी कमी आई है। लॉकडाउन शुरू होते वक्त संक्रमण की रफ्तार प्रतिदिन 17 फीसदी थी। लेकिन इस बीच यदि तबलीगी जमात के संक्रमण के मामलों को छोड़ दिया जाए तो बढ़ोतरी की दर में भारी कमी आई है।

अब संक्रमण दर आठ फीसदी घटकर नौ फीसदी रह गई है। लेकिन तबलीग के मामलों को शामिल कर लिया जाए तो भी बढ़ोतरी दर 12 फीसदी पर आ गई है। संक्रमण की दर में कमी आना लॉकडाउन का सार्थक होना है। जिन देशों में संक्रमण बढ़ा है, वहां मामले रोजाना 50 से 100 फीसदी की रफ्तार से बढ़े हैं।

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर जुगल किशोर के अनुसार 14 दिनों के भीतर संक्रमण का चक्र जिस प्रकार से बढ़ता है, उससे बीमारी तेजी से फैलती है और सामुदायिक संक्रमण का भी खतरा पैदा होता है।

अगले हफ्ते संक्रमण में और कमी आ सकती है 

मौजूदा आंकड़ों को देखकर लगता है कि इन 14 दिनों के दौरान संक्रमण की दर को तेज होने से रोकने में देश सफल रहा है। बल्कि इसमें कमी आई है। अगले सप्ताह संक्रमण में और कमी आ सकती है।

अब तक 124 की मौत

वहीं, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मृतकों का आंकड़ा 124 हो गया है और संक्रमित मरीजों की संख्या 4,789 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार (7 अप्रैल) को शाम छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 508 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 13 मरीजों की मौत हुई। देश में 4,312 संक्रमित मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 352 लोगों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और एक व्यक्ति विदेश जा चुका है। कुल मामलों में 66 विदेशी नागरिक हैं। मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश में चार, महाराष्ट्र और राजस्थान में तीन-तीन एवं गुजरात, ओडिशा और पंजाब में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img