जानें और कितने दिनों तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, कौन-कौन राज्य हैं पक्ष में

लॉकडाउन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लेकर विशेषज्ञों तक की राय ली जा रही है

कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए देशभर में जारी 21 दिन के लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार ने विभिन्न स्तरों पर विचार-विमर्श तेज कर दिया है। राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लेकर विशेषज्ञों तक की राय ली जा रही है। देश में जिस तरह कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा हैं उसे देखते हुए लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। अधिकांश राज्यों ने इस मामले पर केंद्र पर फैसला छोड़ा है।

दो हफ्ते और बढ़ने की उम्मीद : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कोरोना को लेकर उच्च अधिकार प्राप्त मंत्रिमंडल समूह की बैठक में देशभर के हालातों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक से जो संकेत मिले हैं उनके अनुसार लॉकडाउन को 2 हफ्ते और बढ़ाया जा सकता है।

कुछ छूट संभव : देश की अर्थव्यवस्था और अन्य क्षेत्रों पर हो रहे प्रभाव को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ने की स्थिति में कुछ राहत दी जा सकती है। जहां-तहां फंसे हुए लोगों को उनके जगह पर पहुंचा जा सकता है। हालांकि चिकित्सा और कानून व्यवस्था से जुड़े लोगों को यथा स्थिति में ही रखा जाएगा।

लोगों के इकठ्ठा होने की प्रभावी निगरानी : बैठक में लोगों के किसी स्थान पर एकत्र होने पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया। खासकर धार्मिक स्थान आदि पर निगरानी कड़ी की जाए और जरूरत हो तो ड्रोन से भी निगरानी की जाए।

कौन-कौन मुख्यमंत्री हैं लॉकडाउन के पक्ष में: 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (मध्यप्रदेश), के चंद्रशेखर राव (तेलंगाना), योगी आदित्यनाथ (यूपी), उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र) अरविंद केजरीवाल (दिल्ली) और अशोक गहलोत (राजस्थान) लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में दिख रहे हैं।
 
लॉकडाउन का असर:
लॉकडाउन का असर गाजियाबाद और नोएडा में लगातार तीसरे दिन दिखा। यहां कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार को गाजियाबाद में 89 और नोएडा में 109 संदिग्धों की रिपोर्ट आई। दोनों जगह कोई पॉजीटिव नहीं पाया गया।

Hot this week

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

Topics

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img