महराजगंज: ढाई हजार लोगों को क्वारंटीन करने को बने 12 अस्थाई आश्रय केन्द्र

सभी ब्लाक क्षेत्रों में बनाए गए क्वारंटीन स्थल 

महराजगंज में कोरोना से बचाव के लिए ब्लाकवार अस्थाई आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इन केन्द्रों में बाहर से आने वाले लोग क्वारंटीन किए जाएंगे। डीएम डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने इन केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारी, सह नोडल अधिकारी नामित किया है। ये लोग डीपीआरओ को प्रत्येक दिन की सूचना निर्धारित प्रारूप पर ईमेल के जरिए प्रेषित करेंगे। चिकित्सीय व्यवस्था की जिम्मेदारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारियों को दी गई है। जबकि सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्षों की होगी।

सभी ब्लाक क्षेत्रों में बनाए गए क्वारंटीन स्थल 
सदर क्षेत्र के जनता इंटर कालेज कोटा मुकुन्दपुर, पनियरा क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज पनियरा, परतावल क्षेत्र के पंचायत इंटर कालेज परतावल, धानी क्षेत्र के जीवन ज्योति इंटर कालेज मीरपुर करमहवा, लक्ष्मीपुर क्षेत्र के भागीरथी कृषक इंटर कालेज भगीरथपुर ग्राम गुजरौलिया शंकर मिश्र,फरेंदा क्षेत्र के अभिवन विद्या मदिर इंटर कालेज उदितपुर, बृजमनगंज क्षेत्र के रमानाथ इंटर कालेज फुलमनहा, सिसवा क्षेत्र के आदर्श किसान इंटर कालेज बेलवा, घुघली क्षेत्र के सरदार पटेल कन्या इंटर कालेज खंडी चौरा, निचलौल क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कालेज बाली, नौतनवा क्षेत्र के सावित्री आदर्श इंटर कालेज खोरिया बाजार, मिठौरा क्षेत्र के निर्मला स्कूल मिठौरा को अस्थाई आश्रय स्थल केन्द्र बनाया गया है। भागीरथी कृषक इंटर कालेज में जहां 300 लोगों को क्वारंटीन करने की क्षमता है। वहीं अन्य सभी आश्रय स्थल केन्द्रों में 200-200 लोग क्वारंटीन रह सकेंगे।

Hot this week

अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

निचलौल/महराजगंज । निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया...

शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार...

2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान

महराजगंज - जिले को नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया...

आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, बुझ गया मां का इकलौता सहारा

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव के...

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

Topics

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img