गोरखपुर मेें मिला कोरोना का पहला मरीज, दिल्‍ली से साथ आए दो लापता

गोरखपुर मेें कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है।

गोरखपुर मेें कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। उरूवा के हाटा बुजुर्ग निवासी बाबूलाल में कोरोना वायरस की तस्दीक हुई। उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। 

बीआरडी के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि बाबूलाल को रविवार की शाम करीब सवा सात बजे परिजन एम्बुलेंस से लेकर बीआरडी पहुंचे। उसकी सांस फूल रही है। सीने में दर्द की शिकायत थी। वह बीपी और शुगर के मरीज हैं। उनकी हालत को देखकर डॉक्टरों ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। फौरन गले से लार का नमूना कोरोना जांच के लिए भेजा गया। मरीज के साथ दिल्‍ली से एम्‍बुलेंस में आए दो लोग उसके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से गायब हैं। पुलिस उन्‍हें तलाश रही है ताकि उनकी भी कोरोना जांच कराई जा सके।

सीबीनेट से जांच में हुई तस्दीक 
प्राचार्य ने बताया कि मरीज की हालत को देखते हुए उसके सैम्पल की सीबीनेट से जांच करने का फैसला किया गया। यह मशीन करीब डेढ़ घंटे में रिपोर्ट देती है। रात 10 बजे करीब रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के कोरोना की तसदीक हुई है। इसकी सूचना फौरन ही कमिश्नर, डीएम और सीएमओ को दे दी गई है। मरीज के साथ ही परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। मरीज का इलाज शुरू हो गया है। 

रविवार को ही दिल्ली से लौटा था बाबूलाल
प्राचार्य ने बताया कि बाबूलाल रविवार को ही दोपहर में दिल्ली से लौटा। तीमारदारों ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुगर और बीपी के इलाज के लिए भर्ती था। घर पर शाम पांच बजे तबीयत खराब हुई। सबसे पहले पीएचसी उरूवा ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल फिर वहां से बीआरडी लाया गया।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img