10 से कम कोरोना केस वाले जिलों में शुरू होंगे उद्योग

कोरोना लॉकडाउन में रुके हुए उद्योगों को खोलने की मुहिम कई बाधाओं के चलते परवान नहीं चढ़ पा रही है। अब तय हुआ है कि पहले उन 28 जिलों में फोकस किया जाए, जहां पर 10 या उससे से कम पाजिटिव केस हैं। इसके अलावा 17 जिले में अभी तक एक भी केस नहीं आया है। इस तरह करीब 45 जिलों में छोटी बड़ी औद्योगिक गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं।

शासन में उच्चस्तरीय बैठक में कहा गया कि 10 से ज्यादा केस वाले जिलों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। ऐसे में वहां औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने में खासी मुश्किलें आएंगी। असल में विडम्बना यह है कि सर्वाधिक उद्योग वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिले कोरोना संक्रमण से ग्रस्त हैं जबकि इस मामले में बुंदेलखंड बहुत बेहतर स्थिति में हैं। पश्चिमी यूपी जैसा हाल मध्य यूपी का है। बेहतर स्थिति में अपेक्षाकृत पूर्वांचल है।

आईटी कंपनियों के सामने कई मुश्किलें
नोएडा, ग्रेटर नोएडा व पश्चिमी यूपी में लगभग सभी जिले कोरोना संक्रमित हैं। यहां आईटी कंपनियों ने अपना काम शुरू करने की कोशिश की है लेकिन इन कंपनियों में काम करने वाले प्रोफेशनल्स को कंपनी आने-जांने में लॉकडाउन के चलते खासी मुश्किलें हैं।

निर्माण कंपनियों के सामने कंटेनर सप्लाई की मुश्किल है तो माल की ढुलाई के लिए ट्रकों की आवाजाही भी सीमित ही है। केवल प्रयागराज में साफ्टवेयर टेक्नालॉजी पार्क ही चालू हो पाया है। सीमेंट फैक्ट्री समेत कई उद्योगों के सामने कच्चा माल मिलना बाधित है। स्टार्ट कंपनियों को भी काम शुरू करने में मुश्किलें हैं। औद्योगिक विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 10 दिनों में केवल दर्जन भर यूनिट ही चालू हो पाईं हैं। माल की मांग न होने व वित्तीय संकट की समस्याएं तो अलग से हैं।

इन जिलों में अभी तक एक भी केस नहीं
अमेठी, फर्रुखाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर ,कानपुर देहात, फतेहपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, चंदौली व सोनभद्र। शनिवार तक आए केस के मुताबिक यह जिले चिन्हित हुए हैं।

कोरोना के कम केस वाले इन जिलों पर खास ध्यान
हाथरस, मथुरा, एटा, कासगंज, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, उन्नाव, कन्नौज, इटावा, बांदा, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, महराजगंज, आजमगढ़, मऊ जौनपुर, गाजीपुर , संतरविदास नगर व मिर्जापुर।

Hot this week

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

Topics

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img